एसपी के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 26ता.बेतिया । पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थानों के द्वारा शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहन जब्त किया गया। इसके साथ कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। वहीं, पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच रहा ।बेतिया सोवाबाबू चौक , लाल बाजार चौक, सागर पोखरा चौक, तीन लालटेन चौक, एमजेके कॉलेज चौक, विभिन्न इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया गया । अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसको लेकर बेतिया एसपी के निर्देश पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।प्रशासन के द्वारा कुछ खास जगहों को चिन्हित कर अलग-अलग जगहों पर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बाइक के साथ बॉडी का भी तलाशी अभियान चलाया गया ताकि बढ़ते हुए अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके और भविष्य में अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके इस तरह के सर्च ऑपरेशन को अच्छे नागरिकों के द्वारा काफी सराहा जाता हैं

98.16 लाख से ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर की चहारदीवारी व मेन गेट का महापौर ने बांटा कार्यादेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *