टाटानगर- पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस – टाटानगर  रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो बोकारो में सांसद, विधायक हरी झंडी दिखाकर करेगें रवाना

टाटानगर- पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 सितंबर से बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार से  होंगी परिचालन

यह ट्रेन टाटानागर से चंडील, मुरी, बोकारो, गोमो, गया के रास्ते जाएगी पटना

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 20893 (टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस) रविवार 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन आद्रा मंडल के चंडील और बोकारो स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चंडील स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक, इचागढ़, सबिता महतो सम्मिलित होंगी और ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना करेंगी। इसके साथ ही, बोकारो स्टेशन पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद धनबाद दुलू महतो और विधायक बोकारो बिरंची नारायण शामिल होंगे। वे इस ट्रेन को बोकारो स्टेशन से आगे की यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
टाटा-पटना-टाटा वन्दे भारत एक्सप्रेस का परिचालन :
रेलवे बोर्ड के सन्देश के संदर्भ में यह निर्णय लिया गया है कि टाटानगर-पटना-टाटानगर वन्दे भारत एक्सप्रेस का परिचालन क्रमश इस प्रकार होंगी।
• गाड़ी संख्या -20893/20894 (टाटानगर- पटना-टाटानगर) वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन 18 सितंबर से बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को होंगी। यह ट्रेन टाटानागर से चंडील, मुरी, बोकारो, गोमो, गया के रास्ते पटना जाएगी।
आद्रा मंडल के चंडील एवं बोकारो स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान इस प्रकार रहेगी।
स्टेशन आगमन /प्रस्थान
टाटानगर …../05:30
चंडील 06:00/06:02
बोकारो 08:08/08:10
पटना 12:45/…….
वापसी में इस ट्रेन का आद्रा मंडल के बोकारो और चंडील स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान इस प्रकार रहेगी।
स्टेशन आगमन /प्रस्थान
पटना ……..//14:15
बोकारो 18:45/18:47
चंडील 20:23/20:25
टाटानगर 21:30/……
रहेगी।
• गाड़ी संख्या -21895/21896 (टाटानगर- पटना-टाटानगर) वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 22.09.2024 (रविवार ) को पटना से तथा 23 सितंबर (सोमवार) को टाटा होंगी। यह ट्रेन टाटानागर से चंडील, मुरी, बोकारो, गोमो, गया के रास्ते पटना जाएगी।
आद्रा मंडल के चंडील एवं बोकारो स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान इस प्रकार रहेगी।
स्टेशन आगमन /प्रस्थान
टाटानगर …../05:30
चंडील 06:10/06:12
बोकारो 08:08/08:10
पटना 12:45/…….

सराहनीय पहल : जनता दरबार में उपायुक्त ने लिया आवेदनों पर संज्ञान,ऑन स्पॉट हुआ समाधान 

वापसी में आद्रा मंडल के बोकारो और चंडील स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान इस प्रकार रहेगी।
स्टेशन आगमन /प्रस्थान
पटना ……../16:45
बोकारो 21:15/21:17
चंडील 22:58/23:00
टाटानगर 23:55/……
रहेगी।
गाड़ी संख्या -21893/21894 (टाटानगर-पटना-टाटानगर) वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 22.09.2024 (रविवार) को टाटानगर से तथा 23 सितंबर(सोमवार) को पटना से होंगी।
यह ट्रेन टाटानागर से चंडील, मुरी, बरकाखाना, डालटनगंज, सोननगर, गया के रास्ते पटना जाएगी।
आद्रा मंडल के चंडील स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान इस प्रकार रहेगी।
स्टेशन आगमन /प्रस्थान
टाटानगर …../05:30
चंडील 06:10/06:12
पटना 15:55/…….

• वापसी में आद्रा मंडल के चंडील स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान इस प्रकार रहेगी।

स्टेशन आगमन /प्रस्थान
पटना ……..//13:20
चंडील 22:53/22:55
टाटानगर 23:55/…… रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *