तीन मोटरसाईकिल के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

चास डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस अपराधियों पर नकेल कसते हुए जेल भेजने का कर रही है काम।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 27ता॰बोकारो। बोकारो जिले में मोटरसाइकिल चोरों द्वारा लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है वही चास डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में चोरों पर नकेल कसने का सिलसिला लगातार जारी है इसे दरमियांन चास थाना में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जांच डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि तीन मोटरसाइकिल के साथ तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है तथा जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। डीएसपी पुरूषोत्तम कुमार सिंह ने बतातें हुए कहा की वादी रविशंकर सेक्टर वन बी० निवासी अम्बेदकर नगर बोकारो के HF DELUX मोटरसाईकिल संo JH09V-7749  दिनाक 22 मार्च को चास के माॅल भीमार्ट के पार्किंग से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया था. इस संबंध में चास थाना कांड 177 / 23 दर्ज किया गया था। वही दुसरी तरफ तथा वादी काजल सरकार पिता स्व० गुणाधर सरकार पता भेण्ड्रा थाना पिण्ड्राजोरा जिला बोकारो का हिरो स्पलेण्डर प्लस मोटरसाईकिल सं० JH09AS-1831 को यूको बैंक चास के निचे से अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी करने के आरोप में कायम किया गया था। उक्त दोनो वाहन चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक  बोकारो के निर्देशानुसार एक एसआईटी का गठन किया गया जिसमें मो० रूस्तम पु०नि० सह थाना प्रभारी चास के नेतृत्व में लगातार छापामारी कर कांड में संलिप्त अपराधकर्मी सोनु कुमार सिंह बिजुलिया, फाटाही बिनोर, थाना चास मु० को कांड सं0 177 / 23 में चोरी गये वाहन के साथ पकड़ा गया तथा कांड सं 178/23 में मोटरसाईकिल को चुराने वाले अंकित महथा चास मुफस्सिल ,महगु कुमार यादव थाना सुदामडीह जिला-धनबाद को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से कांड मे चोरी गये मोटरसाईकिल के अलावे अन्य दो चोरी के मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त : सोनु कुमार सिंह उम्र करीब 22 वर्ष पे० राम लाल सिंह सा० बिजुलिया फाटाही बिनोर,
थाना-चास मु० जिला-बोकारो,अंकित महथा उम्र 19 वर्ष पे0 कामदेव महथा सा० दुघरी थाना-चास मु० जिला-बोकारो, महगु कुमार यादव उम्र पिता कृशनन्दन यादव सा0 सुदामडीह थाना सुदामडीह जिला-धनबाद को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी : कांड सं0 177/2023 Hero HF DELUX सं0 मोटरसाईकिल JH09V-7749 ईजन नम्बर – HA11EFD9 K 39615,कांड सं0 178 /2023 1, हिरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाईकिल संo JH09AS-1831 चेचिस नम्बर MBL,HAW095K HJ49560
, TVS STAR CITY CH. No MD625NF1491B91352,TVS मोटरसाईकिल चेचिस नम्बर MD625AK25M3D01961
छापामारी दल के सदस्य: मो० रूस्तम पु०नि० सह थाना प्रभारी चास,पु०अ०नि० अजय कुमार उपाध्याय, पु०अ०नि० रवि शर्मा, पु०अ०नि० दीपक साह
,पु०अ०नि० अंकित राज, पु०अ०नि० धनंजय कुमार,
ओ०पी० प्रभारी अमलाबाद,पु०अ०नि० प्रशांत कुमार ओ०पी० प्रभारी बनगड़िया,स०अ०नि० विजय शंकर राय, आ0 922 प्रदीप घोषाल, मिठु दसौंधी इत्यादि शामिल थे।

सामान्य प्रेक्षक चंदनकियारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिया जरूरी दिशा - निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *