नरेंद्र मोदी के 74 वें जन्मदिवस पर 51 किलो का मिष्ठान वितरण

मीडिया हाउस सोनभद्र-विश्व में सबसे लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वें जन्मदिवस पर भाजपा सोनभद्र ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में लोढी हनुमान मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मुख्यअतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव के आगमन के पश्चात् सर्वप्रथम हनुमान चालिसा का पाठ एवं वृक्षारोपण किया।

इसी क्रम में संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में जरुरतमंद मरीजों को फल इत्यादि सामग्री बांटा गया। और 74वें जन्मदिवस पर रक्तदान करते हुए 51 किलो मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया गया, तत्पश्चात् दीघार्यु होने की कामना की गयी।
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज ऐसे मनीषी का जन्म दिवस है जिसने देश को नई दिशा दिया देश का वास्तविक शिल्पकार है, उनके जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, मिष्ठान वितरण, फल वितरण, निबंध प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, आयुष्मान कार्ड, निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रंगोली, कला, ड्राइंग भाषण, रेत कला प्रतियोगिता, ग्राफिक्स डिजाइन एवं आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत 2047 और वोकल फार लोकल प्रसंगों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित कि जायेंगी। बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जायेगा एवं कहा कि किसानो के लिए नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधी, किसान की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाओं को भाजपा सरकार ने किसान हित में लागू किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि जब एक मजदूरी करने वाले का लड़का नरेंद्र मोदी के रूप में देश की सर्वोच्च सदन का नेतृत्व करने जाता है तो पहले धरती माता व देश के संविधान को प्रणाम करता है, जो देश के विपक्षी कांग्रेस के लोगो को रास नही आया। और आगे कहा कि धारा 370 समाप्त हुआ, राम मंदिर बन गया है, आज भारत बदला है 2014 के पहले के भारत और बाद के भारत को आज देख लें, उत्तर प्रदेश भी बदला है 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और बाद का उत्तर प्रदेश देख लें, ग्रामीण शौचालय, आवास, प्राथमिक विद्यालय आदि को देखने से प्रतीत होता है, कि भारत का गांव बदला है, आपके सहयोग से आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, चेयरमैन रुबी प्रसाद, सदर प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अनूप तिवारी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विशाल पाण्डेय, विनय श्रीवास्वत, रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी, राघो सिंह, अतुल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, पृुष्पा सिंह, गुडिया त्रिपाठी, गोपाल सिंह, आलोक पाण्डेय, आशीष केशरी, प्रिंस पाण्डेय, संदीप सिंह, कृष्णा पटेल सहिद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों/राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *