बैरगनिया प्रखंड में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी बैरगानया (सीतामढ़ी)। बैरगनिया प्रखंड क्षेत्र के नंदबारा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड-20 पर सीडीपीओ अंशुबाला की उपस्थिति में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। माताओं को बच्चों के पोषण आहार के बारे में बताते हुए कहा गया कि कम लागत में मोटे अनाज से आहार बनाकर बच्चों को खिलावे ताकि बच्चे को सही पोषण मिल सके । मोटे अनाज मे ज्वार, बाजरा, रागी ,मरुआ, जौ ,कुटकी कुटकी चीना, कांगनी समेत अन्य अनाजों के बारे में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी गई । साथ ही उक्त अन्न में पाए जाने वाले रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में बताया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को अपने बच्चों को मोटे अनाज का सेवन कर कुपोषण से बचाने की बात कही गई ।मौके पर जिला प्रोग्राम लीड(पिरामल स्वास्थ्य) के दिव्यांक श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कुमारी उषा, बेबी कुमारी, सेविका श्वेता कुमारी, नंदवारा पंचायत की सभी आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

शेखपुरा से है..यहां इंजीनियरिंग की छात्रा का शव उसके किराये के मकान से मिला,शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *