बिनोद बाबू के सपनों का परिणाम है झारखंड राज्य, उनके विचार और संघर्ष को आत्मसात करने की है जरूरत : चन्द्रप्रकाश चौधरी

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : आजसू पार्टी की ओर से बोकारो हवाई अड्डा के समीप स्व• बिनोद बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके 101 वीं जंयती धूमधाम से सोमवार को मनाई गई।इस अवसर पर गिरिडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य बिनोद बाबू के सपनों का परिणाम है। बिनोद बाबू के विचारो और संघर्ष को आत्मसात करने की जरूरत है।उनका नारा अधिकार के लिए लङो और हक की रक्षा के लिए लङो ने समाज में क्रांति पैदा हुई।उन्होनें कहा कि बिनोद बाबू के सपनो को साकार करने के लिए युवा वर्ग आगे आने का काम करें और जहां हकमारी हो रही हो वहां लङने का काम करें। आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि बिनोद बाबू के विचार और सपनो के झारखंड की लङाई आज भी अधूरी है। आजसू पार्टी उनके विचारों और सपनों को कभी मिटने नही देगा।उन्ही के विचारों से बढेगा झारखंड का सम्मान। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव अजय सिंह, केंद्रीय सदस्य राजेश महतो, संजय चक्रवर्ती, बंकू बिहारी सिंह, विकाश महथा, अजय गोस्वामी,संतोष महतो, अभय शर्मा, मुन्ना ओझा, मोहित सिंह, सरजू महतो, अखिलेश पांडे, सुबोध सिंह, अजीत महतो, कीर्ति महतो, अहमद सौदागर, साजन अफरीदी, बंकिम सिंह, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।










