जी 20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत, लोक कलाकारों ने बांधा समां

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जी-20 में आए प्रतिनिधियों से की मुलाकात

छऊ, पाइका, अखरा और मुंडारी करम नृत्य सहित नागपुरी झूमर ने किया आत्मविभोर
मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी 2ता.रांची– राजधानी रांची में गुरुवार की शाम झारखंडी संस्कृति की सुगंध से सराबोर थी। मौका था, जी 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को झारखंड की संस्कृति से रूबरू कराने का। रांची के होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से यहां की संस्कृति से विदेशी मेहमानों को परिचित कराते हुए शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य से की गई, जिसे विदेशी मेहमानों ने काफी सराहा। उसके बाद मांदर, नगाड़ा और करताल की त्रिवेणी में कुडुख भाषा में गाए गए गीत आकर्षण का केंद्र बने। नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति पर मेहमानों ने खूब तालियां बजाईं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे और जी 20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर झारखंड के बारे में जानकारी दी।देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्धिम रोशनी के बीच विदेशी मेहमानों सहित देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

पहले से एक किमी कम हो जाएगी बाल रेल की पटरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *