15 बर्षो के बाद पुस्तकालय मैदान में 35 फीट का रावण,30 फीट कुंभकरण एवं 30 फीट मेघनाथ का होगा पुतला दहन 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : भारतीय संस्कृति विहार की ओर से सेक्टर 5 पुस्तकालय मैदान में रावण दहण कार्यक्रम करने को लेकर सचिव शंभु नाथ सिंह की अध्यक्षता में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को संबोधित करते हुए शुंभु नाथ सिंह ने कहा कि 15 वर्षों के बाद बोकारो शहर में रावण दहण कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यकम के संरक्षक कोयलांचल डीआईजी हैं साथ ही उद्घाटन कर्ता धनबाद सांसद रहेंगे। कार्यक्रम में 35 फीट रावण का पुतला, 30 फीट कुंभकरण का पुतला एवं 30 फीट मेघनाथ का पुतला दहन होगा। तीनो पुतलो के बनने का कार्य प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम के दौरान भव्य एवं आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 200 महिला सुरक्षाकर्मी एवं 200 पुरूष सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम 12 अक्टूबर को 3 बजे शुरू होगा। शाम होते ही आतिशबाजी की जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से अन्नू सिंह, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, विजय चौधरी, जनार्दन राजवंशी, मंटू सिंह, देवेन्द्र तिवारी एवं सीमा सिंह एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।

श्रीमद् भागवत गीता के पांचवें अध्याय का गीता पाठ प्रतियोगिता संपन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *