महज 20 दिनों में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की: अलका लांबा

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (एआईएमसी) की अध्यक्ष अलका लांबा ने शनिवार को घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन सदस्यता अभियान के माध्यम से महज 20 दिनों में 2 लाख से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने राहुल गांधी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने पर पार्टी के फोकस पर जोर दिया।

अलका लांबा ने चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए, सदस्यता अभियान के पांच मुख्य उद्देश्यों के महत्व पर जोर दिया, जिसमें महिलाओं के लिए राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

अलका लांबा ने हरियाणा में चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली महिलाओं की संख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “हम वोट डालने के लिए कतारों में खड़ी कई महिलाओं को देख रहे हैं। उनकी भागीदारी विकास और परिवर्तन की दिशा में उनके कदम को दर्शाती है।”

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में पार्टी के अभियान के दौरान महिलाओं की चिंताएं कांग्रेस की उन गारंटी के साथ मेल खाती थीं, जो राज्य में राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग कर रही थीं।

इससे महिलाओं के लिए राजनीतिक न्याय का मार्ग प्रशस्त होगा। हरियाणा विधानसभा चुनावों में 90 निर्वाचन क्षेत्रों में से 12 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

उन्होंने कहा कि देश की एक बेटी विनेश फोगाट दिल्ली की दहलीज पर न्याय मांगती रही, लेकिन पीएम मोदी ने उसे मिलने तक का समय नहीं दिया। दिल्ली पुलिस को उसकी एफआईआर दर्ज करने से रोका, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। विनेश फोगाट हिम्मत न हारे इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उसका हाथ थामा, ताकि वह न्याय की लड़ाई लड़ती रही।

गृह मंत्रालय ने ईडी को केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी

अलका लांबा ने महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए हरियाणा में किए गए वादे के अनुसार एलपीजी सिलेंडर की कीमत 500 रुपये तक कम करने की कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि इस पहल से महिलाओं का आर्थिक बोझ काफी कम हो जाएगा।

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *