राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए बोकारो के आईजी शैलेंद्र कुमार सिंन्हा

पुलिस के फील्ड में बढ़ती जा रही है चुनौतियां, दूसरे स्टेट पर सोचने सीखने और करने की जरूरत है।

बोकारो जिला और पुलिस महकमा में खुशी की लहर ब्याप्त 
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो: पूरे बोकारो जिला एवं उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के लिए गर्व और गौरव का क्षण है। जिसेसे बोकारो जिला और पुलिस महकमा में खुशी के लहर ब्याप्त है। और इसका कारण है उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा। राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया है जिसके बाद बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उत्तरी छोटा नागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मुझे यह पदक मिला इसके लिए मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। बोकारो आईजी की माने तो नक्सलवाद एक पहलू था जिसका खात्मा हो चुका है समय के अनुसार पुलिस का जो फिल्ड था कार्य करने का वह बदलता जा रहा है और बढ़ता जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा की माने तो समय के अनुसार चुनौतियां बढ़ती जा रही है जिसको कैसे हैंडल करना होगा और वो चिजो को देखना होगा। उन्होंने बताया कि नक्सलवाद एक निश्चित तौर पर एक पहलू था पुलिस परिवार के लिए प्रशासनिक परिवार के लिए और बहुत बड़ी बात है की हम उस समस्या और परेशानी से करीब – करीब हम लोग मुक्त हो गए हैं। लेकिन जो दूसरे स्टेट है सोचने की जरूरत है उनसे हमें सीखने और करते रहने की जरूरत है।

डीपीएस बोकारो की छात्रा आव्या को झारखंड सरकार ने दिया एक लाख का पुरस्कार,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में लैपटॉप और स्मार्टफोन भी मिला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *