फिट रहना एक सैनिक के जीवन का अभिन्न अंग है : राजीव रंजन
26 बटालियन ने किया साइकिल रैली का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : भारत सरकार, महानिदेशालय, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार फिट इंडिया आंदोलन-2026 के अंतर्गत 26 बटालियन, आई०टी०आई० मोड़, चास, बोकारो (झारखंड) द्वारा साइकल रैली का आयोजन किया गया।
इस साइकिल रैली में 26 वीं वाहिनी के कमांडेण्ट राजीव रंजन, अन्य वरिष्ट अधिकारयों ने भाग लिया तथा जवानों का मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।
इस अवसर पर कमांडेण्ट राजीव रंजन ने उपस्थित सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि फिट रहना एक सैनिक के जीवन का अभिन्न अंग है। और इस प्रकार के कार्यक्रम स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुशासन और टीम भावना का भी सशक्त संदेश देते हैं।
साइकिल रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने फिटनेस के महत्व का संदेश दिया, जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा भी अत्यधिक सराहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी यशवीर सिंह, एड्ज्युटेंट अरविंद कुमार रजक, अधिनस्थ अधिकारी और जवानों का सराहनीय योगदान रहा।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










