यूवा लायंस फोर्स ने 2300 कांवड़ियों के जत्था को बाबा गौरीनाथ का कराया दर्शन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : युवा लायंस फोर्स द्वारा हर साल की भाँति इस साल भी देश का सबसे सस्ता मात्र एक रुपया में सभी सुविधाओं के साथ बाबा गौरीनाथ धाम का दर्शन कराया गया , इस वर्ष लगभग 2300 कांवड़ियों को सभी सुविधाओं के साथ बाबा गौरीनाथ धाम जी का दर्शन करा कर सकुशल वापस लाया गया। कार्यक्रम सफ़ल होने के बाद फ़ोर्स के अध्यक्ष देव शर्मा ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। देव शर्मा ने कहा कि ऐसा भव्य आयोजन किसी एक के द्वारा संभव ही नहीं था , इन सभी के सहयोग से ही ये संभव हो सका , लेकिन मैं ये गर्व और पूरी निष्ठा से यह दावा कर के कह सकता हूँ की मैंने और मेरी पूरी टीम के द्वारा किसी से भी कोई भी आर्थिक मदद नहीं ली गई , और बाबा भोलेनाथ से यही प्रार्थना करता हूँ कि हमलोगों को बाबा के अलावा कभी किसी की आवश्यकता भी ना पड़े। निरंतर पिछले 14 सालों से लगातार युवा लायंस फ़ोर्स द्वारा ये कार्यक्रम चलता आ रहा है , ये युवा लायंस फ़ोर्स का 15वां साल था , जिसमें कुछ बदलाव भी किया गया था , जैसे सभी बमों को पोशाक-गमछा , कावड़ आदि लेने के लिए कार्यालय मे आना नहीं पड़ा , सब के घरों तक युवा लायंस फ़ोर्स द्वारा सभी चीज़ें पहुँचा दी गई थीं , चास के आइटी मोड़ के समीप जेल मोड़ पे भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया था , जो पुरी तरह सभी सुविधाओं से युक्त थी शिविर दिन के 11:00 बजे से ही खिचड़ी वितरण शुरू कर दिया गया था , इसके अलावा शाम को सबसे पहले डाक बम सेवा समिति के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी अजय राय को याद कर सभी ने दो मिनट का मौन रख कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की , उसके बाद कांवड़ियों के मनोरंजन हेतु कई कलाकार अपनी गीत संगीतो से रात भर श्रद्धालुओं को झूमाते रहे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










