रौनियार समाज ने मनाया सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य का राजभिषेक दिवस, OBC मामले पर सरकार करें पहल-डा.रौनियार

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बभनी (सोनभद्र) बभनी क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे बैना में सोमवार को ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज ने हिंदू सम्राट रौनियार वैश्य समाज के पूर्वज हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू का राज्याभिषेक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के चित्र पर माल्यार्पण पूजन करते हुए राजा का राज्याभिषेक दिवस मनाया गया। इस मौके पर  बड़े पैमाने पर रौनियार परिवार के लोग सम्मिलित हुए।

ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज परिवार के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ ए के गुप्ता (रौनियार) ने कहा कि हमारी बिरादरी की राजनीति में उपस्थित बहुत कम है। हमारी जनसंख्या के अनुसार हम लोगों को पहचान नहीं मिल पा रही है। रौनियार जाति को केंद्र में पिछड़ा वर्ग का दर्जा प्राप्त नहीं है उसके लिए हम सब संगठित होकर सरकार से मांग करेंगे,जिससे आने वाले नौजवानों का भविष्य सुधर सके, समाज के लोगों का उत्पीड़न व शोषण पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। जनपद सोनभद्र में समाज के नाम पर भव्य धर्मशाला के निर्माण की भी पहल की जा रही है।

बैजनाथ रौनियार जिला अध्यक्ष गढ़वा ने अपने संबोधन में कहा कि आज गर्व का दिवस है। आज ही के दिन 7 अक्टूबर 1556 को राजा हेमचंद्र विक्रमादित्य मुगल सम्राट  अकबर को हराकर  दिल्ली के राज गद्दी पर आसीन हुए थे, और उसी दिन उन्हें विक्रमादित्य की भी उपाधि  मिली थी।

कृष्ण मुरारी गुप्ता-संरक्षक ने कहा कि हमें एक दूसरे के प्रति के सहयोगात्मक कार्य करना चाहिए। अगर हम अपने जाति समाज की मदद करेंगे तो लोग अवश्य जुड़ेंगे, जिस पर पहल व कार्य जारी है। समाज के उत्थान के लिए हम सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा और आवाज उठाना होगा।कार्यक्रम का सफल संचालन वासुदेव गुप्ता ने किया।

विदेश मंत्रालय-10 देशों के 21 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय दल महाकुंभ का करेगें भ्रमण और संगम में पवित्र डुबकी लगाएगा

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रामसहाई रौनियार, राजेश गुप्ता, राजकुमार उर्फ तरुण, रमाशंकर गुप्ता, शिव शंकर गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, बाबूराम गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, श्याम बिहारी गुप्ता, संजीव गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, विद्याचल प्रसाद, रमेश रौनियार, ललन प्रसाद, जयंत प्रसाद, ब्रह्मदेव रौनियार, आनंद गुप्ता, शंभू लाल गुप्ता, लल्लन रौनियर व सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम अध्यक्ष सहित सैकड़ो रौनियार परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *