गाजा में विस्थापितों के टेंट कैंप पर इजरायली एयर स्ट्राइक एक युद्ध अपराध: ईरान

तेहरान, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईरान ने मध्य गाजा पट्टी में एक हॉस्पिटल कैंपस के पास विस्थापित लोगों के टेंट कैंप पर इजरायल की घातक एयर स्ट्राइक की कड़ी निंदा की। तेहरान ने इस हमले को ‘युद्ध अपराध’ करार दिया।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने मंगलवार को कहा, “आग लगाने वाले बम का इस्तेमाल करके, हमला करना ‘युद्ध अपराध’ का पूर्ण उदाहरण है।” उन्होंने एयर स्ट्राइक को फिलिस्तीनियों के खिलाफ ‘नरसंहार की साजिश’ का हिस्सा बताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, बाघई ने जोर देकर कहा कि संघर्ष के दौरान नागरिकों, अस्पतालों, राहत और चिकित्सा केंद्रों को निशाना बनाना प्रतिबंधित है।

ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि अस्पतालों पर इजरायल के ‘लगातार और जानबूझकर’ हमले, बीमार, घायल और चिकित्सा कर्मचारियों की हत्याएं, इजरायली नेताओं पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त हैं।

फिलिस्तीनी सरकारी समाचार एजेंसी वाफा ने मेडिकल सूत्रों के हवाले से बताया कि सोमवार को डेर अल-बलाह में अल-अक्सा शहीद अस्पताल के पास विस्थापित लोगों के टेंट पर इजरायली बमबारी में कम से कम चार फिलिस्तीनी मारे गए और लगभग 70 अन्य घायल हो गए।

वहीं इजरायल रक्षा बलों ने सोमवार को कहा कि इजरायली एयर फोर्स ने हॉस्पिटल कैंपस में स्थित एक कमांड और कंट्रोल सेंटर के अंदर सक्रिय आतंकवादियों पर ‘सटीक हमला’ किया था।

पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर एक बड़ा हमला किया था जिसमें करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी जबकि 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया। ऐसा माना जाता है कि 100 से अधिक बंधक अब भी गाजा में है।

चीन खाद्य सुरक्षा की निगरानी मजबूत करेगा

इस हमले के बाद इजरायल ने हमास के कंट्रोल वाली गाजा पट्टी में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। इजरायली हमलों में गाजा में जानमाल की भारी तबाही हुई है। अलजजीरा की बुधवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 42,344 लोग मारे गए हैं और 99,013 घायल हुए हैं।

–आईएएनएस

एमके/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *