चीन खाद्य सुरक्षा की निगरानी मजबूत करेगा

बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय बाजार विनियमन प्रशासन ने हाल में केंद्रीकृत भोजन करने वाली संस्थाओं में खाद्य सुरक्षा की प्रमुख जिम्मेदारी के कार्यान्वयन की निगरानी के बारे में नियम जारी किए, जो 15 अप्रैल को लागू होंगे।

इस नियम के अनुसार, स्कूल, बाल देखभाल संस्थान, नर्सिंग होम, अस्पताल और कार्यालय कैंटीन आदि केंद्रीकृत भोजन करने वाली संस्थाओं में खाद्य सुरक्षा प्राथमिकता है। इन संस्थाओं में खाद्य सुरक्षा की प्रमुख जिम्मेदारी के कार्यान्वयन की निगरानी और खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। इसके साथ जोखिम की रोकथाम की क्षमता उन्नत की जानी चाहिए।

बताया जाता है कि नियम में केंद्रीकृत भोजन करने वाली संस्थाओं, कार्यालय कैंटीन, अनुबंध करने वाले उद्यम और भोजन प्रदान करने वाली संस्थाओं में जिम्मेदारी के आवंटन, जोखिम की रोकथाम, संबंधित प्रबंधन कर्मचारी की मांग और कानूनी दायित्व आदि को लेकर नियम बनाए गए हैं।

नियम के अनुसार, स्कूल और किंडरगार्टन में खाद्य सुरक्षा निदेशक की नियुक्ति होनी चाहिए। कार्यालय कैंटीन, अनुबंध करने वाले उद्यम और भोजन प्रदान करने वाली संस्थाओं को दैनिक नियंत्रण, साप्ताहिक निरीक्षण और मासिक शेड्यूलिंग की कार्य व्यवस्था का कार्यान्वयन करना होगा। अगर स्कूल और किंडरगार्टन नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए, तो कड़ी सजा दी जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

आईपीएल 2025 : गिल की फिफ्टी से गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार चौथी हार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *