तेजस्वी यादव को 'एमवाई समीकरण' टूटने की चिंता : नीरज सिंह बबलू

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को मुसलमानों की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका ‘एमवाई’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण टूट रहा है।

नीरज सिंह बबलू ने सवाल किया कि क्या तेजस्वी यादव ने पूरे मुसलमानों का ठेका ले रखा है? उन्हें इस बात की चिंता है कि उनका मुस्लिम-यादव समीकरण टूट रहा है, यादव समाज का वोट एनडीए को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय गोलबंद हो रहा है और शांतिपूर्वक यात्राएं निकाली जा रही हैं। तेजस्वी यादव को इस बात की चिंता है कि प्रदेश में दंगा क्यों नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव चाहते हैं कि बिहार में दंगा हो, यही वजह है कि उनके पेट में दर्द हो रहा है। वह इसलिए चाहते हैं कि दंगे भड़कें, क्योंकि ऐसा होने पर वह मुसलमानों का वोट अपने पक्ष में कर पाएंगे। तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी साजिश कर रही है, ताकि बिहार में दंगे भड़काने का कोई अवसर मिले।

लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “लालू जी अक्सर अपने बयानों से पलट जाते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने जो आरोप लगाए थे, अब खुद उन्हें स्वीकार करना पड़ा है कि गलती हो गई थी। एनडीए सरकार बिहार में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेगी और यदि कोई दंगा भड़काने की कोशिश करेगा, तो उसे जेल भेजा जाएगा।”

केजीएमयू में जटिल सर्जरी में मिली सफलता, आंत से बनाया गर्भाशय का रास्ता

नीरज सिंह बबलू ने आगे कहा कि बिहार में एनडीए मजबूत है और 2025 में बड़ी बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। एनडीए की बेहतर स्थिति को देखते हुए तेजस्वी यादव और लालू यादव बेचैन नजर आ रहे हैं। वे परेशान हैं, और यही वजह है कि ऐसे बेतुके बयान दे रहे हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *