नाम-निर्देशन के दूसरे दिन कुल 08 व्यक्तियों ने खरीदा नामांकन प्रपत्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : विधानसभा चुनाव, 2024 के अंतर्गत बोकारो जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र (34-गोमिया, 35- बेरमो, 36- बोकारो एवं 37- चंदनकियारी) का मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में नाम-निर्देशन का कार्य प्रारंभ हो गया। हालांकि, दूसरे दिन भी केवल नामांकन प्रपत्रों की खरीदी की गई। नामांकन प्रपत्र किसी ने भी दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि दूसरे दिन चारों विधानसभा क्षेत्र (34-गोमिया, 35- बेरमो, 36- बोकारो एवं 37- चंदनकियारी) में कुल 08 लोगों ने नामांकन प्रपत्र दोनों अनुमंडल कार्यालय के नजारत शाखा से खरीदा है। हालांकि, किसी ने भी आज दूसरे दिन भी नामांकन प्रपत्र दाखिल नहीं किया है। 34 – गोमिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र : नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों का नाम निम्न है :  मृणाल कांति देव पिता काला चंद्र देव, पता बंगाली टोला, पोस्ट साड़म, गोमिया, जिला बोकारो,पार्टी का नाम : हिन्दुस्तान जनता पार्टी, निखिल कुमार सोरेन, पिता महादेव सोरेन, पता कोच्कुलही, ललपनिया, टीटीपीएस, जिला बोकारो,पार्टी का नाम : आदिवासी किसान मजदूर पार्टी,35 – बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र : नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों का नाम निम्न है : जगदीश केवट, पिता स्वर्गीय राथू केवट, पता मानगो, तुपकाडीह, बालीडीह, जिला बोकारो,पार्टी का नाम : निर्दलीय, मंजूर आलम, पिता मो0 इस्लाम पता राजा बाजार, बोकारो थर्मल, गोविंदपुर जिला बोकारो,पार्टी का नाम : आजाद समाज पार्टी (K) 36- बोकारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र : नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों का नाम निम्न है :  तपन कुमार, पिता सुखदेव दास, पता आदर्श कॉलोनी तेलीडीह चास, जिला बोकारो, पार्टी का नाम : पिपुल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) अमरेंद्र कुमार झा, पिता श्री प्रभाकांत झा, पता सेक्टर – 4/F, बी एस सिटी जिला बोकारो,पार्टी का नाम : निर्दलीय, डॉ महेंद्र प्रसाद रजक, पिता भीम प्रसाद रजक, पता सेक्टर – 12/बी, क्वाटर नंबर – 1290, बोकारो स्टील सिटी, जिला बोकारो।पार्टी का नाम : निर्दलीय 37- चंदनकियारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र : नामांकन प्रपत्र खरीदने वालों का नाम निम्न है :- सुश्री ममता खेत्रपाल, पिता बामापद खेत्रपाल पार्टी का नाम : बीएमपी

 

सिजुआ धाम में हांडी फोड कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बच्चियों ने भक्ति संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर मोहा सबका मन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *