सिजुआ धाम में हांडी फोड कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बच्चियों ने भक्ति संगीत पर नृत्य प्रस्तुत कर मोहा सबका मन

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 13ता०बोकारो। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में  हांडी फोड प्रतियोगिता का आयोजन मां प्रभावती सेवा आश्रम सिजुआ धाम में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद सदस्य निशा हेम्ब्रम सिजुआ मुखिया,राधा गांव मुखिया, पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत गीत संगीत के साथ शुरू किया गया जिसमें छोटे-छोटे बालिकाओं ने कृष्ण के कई भक्ति संगीतों पर मनमोहक नृत्य किया जिसे पूरा वातावरण भक्ति में हो उठा। वही हांडी फोड कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें युवा गोविंदाओ ने एकजुट होकर हांडी फोड़ा और पुरस्कार प्राप्त किया।  बातचीत के दौरान जिला परिषद निशा हेंब्रम ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में कला निखर कर सामने आता है तथा यह कार्यक्रम भी काफी सराहनीय रहा है हमारी कोशिश रहेगी की जितनी मदद हो ऐसे बच्चों को मदद कर आगे लाने का काम करेंगे। ऋषिकेश बाबा ने कहा कि यह आयोजन सिजुआ धाम में हर साल किया जाता रहा है तथा इस कार्यक्रम में दुर दराज से लोग आते हैं और कार्यक्रम का आनंद और 56 भोग प्रसाद ग्रहण करते हैं इस कार्यक्रम में बच्चों ने कई तरह का नित्य पेश कर लोगों का मन मोहा है वही गोविंदाओ ने हांडी फोड़कर अपना परचम लहराया है। इस कार्यक्रम में आए सभी बच्चियों,गोविंदाओ को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बता दे की गोविंदाओ ने हांडी फोड़ कर घंटो जमकर नाचे और जयकारा लगाते रहे जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति में हो उठा एक तरफ नारे लगते रहे वहीं दूसरी तरफ गीत संगीत पर बच्चे से लेकर बडे तक झुमते रहे। बता दे की बोकारो जिले के मां प्रभावती सेवा आश्रम सिजुआ धाम मंदिर सिजुआ में स्थित है जहां दूर दराज कई जिलों और राज्यों से लोग अपनी परेशानियों को लेकर वहां माता फलहारी देवी के पास निदान करने के लिए आते हैं कहा जाता है की जो भी वहां अपनी समस्या लेकर जाता है वहां से खाली हाथ नहीं लौटता और खुशी-खुशी और चेहरे पर मुस्कान लेकर ही लौटता है। समस्या लेकर जाने वालों से ना ही पैसा लिया जाता है और ना ही किसी चीज का फरमाइश किया जाता है बस मांगा जाता है तो उसके हाथ से अड़हुल का फूल बस वही अडहुल का फूल से उसकी सारी तकलीफो को माता खोल कर सामने रख देती है। और निदान करती है। कहां जाता है कि फल पर ही अपना जीवन काटने वाली माता फलाहारी देवी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय है यहां हर दिन अपनी समस्या को लेकर लोग वहां आते हैं। आस्था पर विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह मंदिर और फलाहारी माता उनके जीवन का एक अभिन्न अंग है जिससे वहां आसपास क्षेत्र के ग्रामीण तथा दूर दराज से आने वाले कई भक्त उनकी शरण में रहते हैं। और दिल खोलकर उत्सव के मौके पर सहयोग भी करते हैं। बता दे की सिजुआ धाम में समय समय पर लंगर का कार्यक्रम भी किया जाता रहा है  जिससे लोग हजारों हजार की संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। और जिसकी मनोकामना पूरी हो जाती है वह भक्त अपनी क्षमता अनुसार लंगर का आयोजन कर लोगों को प्रसाद खिलाता है।

ईएसएल और नाबार्ड के प्रोजेक्ट WADI ने झारखंड में पौधों की उच्चतम जीवन रक्षा दर के लिए पुरस्कार जीता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *