टीम इंड‍िया के सेलेक्शन पर एक नजर… मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए क्यों हुए बाहर ?

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए जिस टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, उसमें कई ऐसे नाम गायब हैं, जिन पर मैच और सीरीज के नतीजे काफी हद तक निर्भर थे। मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल का नाम टीम में नहीं है। यह टीम देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इसमें तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वो भी ऐसे समय में जहां एक तरफ टीम इंडिया टेस्ट में संघर्ष करती नजर आई, जबकि दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया दमदार फॉर्म में है।

आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनित भारतीय दल में हर्षित राणा, अभिमन्यु ईश्वरन और नितीश कुमार रेड्डी के रूप में तीन नए चेहरे हैं, जबकि चोटिल चल रहे मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिली है। न्यूजीलैंड के साथ चल रही सीरीज में टेस्ट दल में शामिल स्पिनर कुलदीप यादव को भी जगह नहीं मिली है। हालांकि, उनकी कुछ मेडिकल से जुड़ी समस्याएं है, इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

मोहम्मद शमी को टीम में नहीं चुना गया है, जो हाल में बेंगलुरु टेस्ट के बाद असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को गेंदबाजी करते हुए दिखाई दिए थे। खुद शमी भी लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बात जाहिर करने की कोश‍िश कर रहे हैं कि अब वह फिट हो चुके हैं, ऐसे में उनका सेलेक्शन क्यों नहीं हुआ, यह समझ से परे है। बुमराह के अलावा टीम में मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध और राणा टीम में अन्य तेज गेंदबाज हैं।

अभिमन्यु पहले भी भारतीय टेस्‍ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति को देखते हुए आईपीएल में किए गए प्रदर्शन के दम पर पहले रेड्डी भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे और अब उनको एक अहम टेस्‍ट दौरे की टीम में भी जगह मिल गई है।

सीएम हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी को दी बधाई, बोले- 'सदन के लिए विपक्ष का नेता चुना जाना गौरव की बात'

भारत ने 22 नवंबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया के पांच टेस्ट मैचों के दौरे के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम में इन खिलाड़ियों को शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा,नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

–आईएएनएस

एएमजे/आरआर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *