चीन-इंडोनेशिया 'शांति गरुड़-2024' संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्घाटन समारोह आयोजित

बीजिंग, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त अभ्यास ‘शांति गरुड़-2024’ का उद्घाटन समारोह रविवार को इंडोनेशिया के जकार्ता और बैंटन प्रांत में इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सेना के कई शिविरों में एक साथ आयोजित किया गया। चीन और इंडोनेशिया के संयुक्त अभ्यास मुख्यालय के सदस्यों ने वीडियो के माध्यम से उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

इस दौरान, दोनों पक्षों के कमांडरों ने भाषण देते हुए कहा कि सैन्य अभ्यास में भाग लेने वाले दोनों देशों के सैनिक चीन-इंडोनेशिया मित्रता के अभ्यासकर्ता और प्रसारक हैं, जो चीन और इंडोनेशिया के बीच पारंपरिक मित्रता के सुदृढ़ीकरण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इसके बाद, दोनों पक्षों के भाग लेने वाले अधिकारी और सैनिक योजना के अनुसार संयुक्त प्राकृतिक आपदा बचाव अभियान प्रशिक्षण चरण में गए। इस संयुक्त अभ्यास में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सैनिक भाग ले रहे हैं, अभ्यास के विषयों में खोज और पता लगाना, चिकित्सा बचाव, निकासी और पुनर्वास, पैराशूट वितरण आदि शामिल हैं।

सैन्य अभ्यास में सैनिक दोनों पक्षों की सामरिक अवधारणाओं, प्रशिक्षण मॉडल, सैन्य संस्कृति आदि के बारे में गहन आदान-प्रदान करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग में आपसी विश्वास की नींव को मजबूत करने में योगदान मिलेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

हिमाचल प्रदेश में मौसम बदला, ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, छह जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *