सीएम हेमंत सोरेन ने क्रिसमस उत्सव में लिया भाग, बोले- सद्भावना कायम रहे

रांची, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर शाम रांची के डॉ. कामिल बुल्के रोड स्थित लोयला मैदान में आयोजित क्रिसमस उत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर सोरेन ने कहा कि क्रिसमस के शुभ संदेश को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए। हम कामना करें कि हमारे बीच प्रेम, आपसी सौहार्द्र, सद्भावना और भाईचारा कभी कम न हो। हम सभी मिलकर सुख, समृद्धि एवं एकता के साथ जीवन व्यतीत करें, प्रभु यीशु से यही कामना है।

हेमंत सोरेन इसके पहले अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ आर्चबिशप हाउस पहुंचे और आर्चबिशप विंसेंट आइंद से मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए।

इस अवसर पर आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने भी मुख्यमंत्री को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने लोयला मैदान में आयोजित क्रिसमस उत्सव के दौरान ईसाई धर्मगुरुओं के साथ केक काटा और हवा में गुब्बारा उड़ाकर खुशियों का इजहार किया।

रोशनी में नहाया पूरा परिसर देर रात तक क्रिसमस पूर्व उत्सव में लोगों की भागीदारी से गुलजार रहा। इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, बिशप बी.बी. बास्के, फादर आनंद डेविड खलखो, फादर अजित खेस, डॉ. जोसेफ मरियानुस कुजूर, फादर आनंद डेविड खलखो, फादर अजीत कुमार खेस, फादर मुकुल कुल्लू, फादर सहदेव प्रजापति, फादर सुशील बेक, फादर सेबासटीएन तिर्की, फादर वाल्टर किसपोट्टा, फादर अंजुलुस एक्का, फादर विनय करकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

क्रिसमस का मुख्य उत्सव 25 दिसंबर को आयोजित होना है, लेकिन झारखंड में इसके पहले इससे जुड़े आयोजनों का सिलसिला शुरू हो चुका है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया बजट में रेलवे के हिस्से क्या-क्या आया? (आईएएनएस विशेष)

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *