एक्टर सुनील शेट्टी ने 'अपनी सबसे बड़ी खुशी' अथिया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस अथिया शेट्टी मंगलवार को अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं और उनके पिता एक्टर सुनील शेट्टी ने उन्हें बहुत प्यारे अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर पिता सुनिल शेट्टी ने अथिया की बचपन की प्यारी और अनदेखी फोटो शेयर की, साथ ही एक इमोशनल मैसेज भी दिया। पोस्ट में उन्होंने अपनी बेटी को ‘अपनी सबसे पसंदीदा इंसान’ और ‘अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी’ कहा।

सुनील ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ‘मेरे सबसे अच्छे हिस्से को जन्मदिन की शुभकामनाएं…मेरी सबसे पसंदीदा इंसान…मेरी सबसे अच्छी दोस्त…मेरी विश्वासपात्र और मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी…तुमसे बेशुमार प्यार, टीआ।’

फोटो में, छोटी अथिया अपने पिता के साथ खेलते हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। पहली तीन फोटो में एक्ट्रेस एक बच्ची के रूप में दिखाई दे रही हैं। अंतिम फोटो में एक गर्मजोशी भरा फैमिली मोमेंट कैप्चर हुआ है, जिसमें सुनील अपने दोनों बच्चों के साथ प्यार दिखाते हुए पोज दे रहे हैं। अथिया शेट्टी ने 2015 में रोमांटिक थ्रिलर ‘हीरो’ से सूरज पंचोली के साथ एक्टिंग की शुरुआत की थी।

इस फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था और सलमान खान ने इसे प्रोड्यूस किया था। यह सुभाष घई की 1983 की इसी नाम की ब्लॉकबस्टर मूवी का रीमेक थी, जिसमें जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 2017 में, अथिया एक्टर अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ पारिवारिक कॉमेडी “मुबारकां” में दिखाई दीं थी। उन्हें “मोतीचूर चकनाचूर” में भी देखा गया था, जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भूमिका निभाई थी।

सनातन धर्म सभा की ओर से रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले बनकर तैयार

अथिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। कई सालों तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़ी ने 23 जनवरी, 2023 को शादी की थी। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात फरवरी 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी और जल्द ही उनका रिश्ता गहरा हो गया।

–आईएएनएस

एससीएच/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *