महाकुम्भ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य – रक्षा मंत्री

AKGupta.मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी महाकुम्भ नगर– प्रयागराज में संगम तट पर सनातन संस्कृति के महापर्व महाकुम्भ का आयोजन हो रहा है। महाकुम्भ के महासम्मेलन में भाग लेने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। बमरौली हवाई अड्डे पर उन्हें विधायक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने रिसीव किया। राजनाथ सिंह के साथ सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

प्रयागराज पहुंच कर रक्षा मंत्री ने सबसे पहले गंगा, यमुना, सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान कर, सनातन की जय, गंगा मैय्या की जय का उद्घोष किया। उन्होंने संगम तट से अक्षयवट, पातालपुरी और बड़े हनुमान जी का दर्शन कर, महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रक्षा मंत्री शाम को सेना के अधिकारियों के साथ महाकुम्भ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग भी करेंगे।

महाकुम्भ के दिव्य अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्य सभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां गंगा के जल का आचमन कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और राष्ट्र की मंगलकामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। यह भारतीयता का आध्यात्मिक व सांस्कृतिक महापर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर महाकुंभ को देखिए… ”

रक्षा मंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बमरौली हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से डीपीएस ग्राउंड नैनी पहुंचे। नैनी के अरैल घाट से जेटी के जरिए संगम पहुंच कर स्नान किया। संगम से वीआईपी घाट पर उतर कर अक्षयवट कॉरीडोर में प्रयागराज के छत्र अक्षयवट का दर्शन पूजन किया। इसके बाद रक्षा मंत्री ने पातालपुरी मंदिर और सरस्वती कूप का भी दर्शन किया। वहां से निकल कर बड़े हनुमान जी का दर्शन कर मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया।मंदिर के पुजारी जी का हाल चाल लिया और महाकुम्भ के लिए की गई व्यवस्था के बारे में भी पूछा।

भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ एकजुट हुए कई दल व संगठन

मंदिर में दर्शन पूजन कर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मेले का भ्रमण करते हुए सर्किट हाउस की ओर रवाना हुए। इस बीच साधु -संतों से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री महाकुम्भ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर में सेना के अधिकारियों से मीटिंग भी करेंगे। महाकुम्भ में आतंकी हमले की धमकी और बम मिलने की अफवाह के मुताबिक किए गये सुरक्षा इंतजामों की भी उन्होंने जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *