आकांक्षा समिति द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी प्रयागराज- महाकुंभनगर काली रोड स्थित मीडिया सेंटर (कॉन्फ्रेंस हॉल) में आकांक्षा समिति प्रयागराज द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वयं सहायता समूह (SHG) के स्टॉल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकांक्षा समिति की राज्य प्रमुख रश्मि सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना नृत्य गीत से हुआ। स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भव्य और शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा समिति द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही, छात्राओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में आकांक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ स्कूल की शिक्षिकाएं, महिलाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

आकांक्षा समिति एक स्वैच्छिक पंजीकृत गैर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1987 में तत्कालीन मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की पत्नी सुश्री श्यामला कल्याण कृष्ण द्वारा की गई थी। यह संगठन विशेष रूप से वंचित और हाशिए पर पड़ी महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आय सृजन जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षा समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के 75 जिलों और जम्मू-कश्मीर से आए स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसी अवसर पर आकांक्षा समिति ने पर्यटन विभाग, जेल विभाग और साउख्यम संस्था के साथ तीन समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के तहत आकांक्षा समिति के उत्पाद इन विभागों में भेजे जाएंगे।

लोक सेवा आयोग द्वारा नवचयनित 158 सहायक अभियन्ताओं (सिविल) को उनके ऐच्छिक विकल्प पर दी गई तैनाती

आकांक्षा समिति की राज्य प्रमुख रश्मि सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और आय सृजन के माध्यम से वंचित और हाशिए पर पड़ी महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। समिति की मंडलीय अध्यक्ष हेमा पंत और जिला अध्यक्ष कविता मीणा ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ अनाथ बच्चों की शिक्षा और महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *