कांग्रेस जातीय जनगणना कराकर आरक्षण सीमा की दीवार गिराएगी : राहुल गांधी

इंदौर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सत्ता में आने पर कांग्रेस जातीय जनगणना कराएगी और आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा की दीवार को भी गिरा देगी।

कांग्रेस ने जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान के तहत सोमवार को इंदौर के महू में रैली का आयोजन किया। महू डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली है। यहां के वेटरनरी महाविद्यालय के मैदान में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर जातीय जनगणना कराए जाने का वादा किया।

उन्होंने आगे कहा कि देश के पिछड़ों की सबसे बड़ी शक्ति उनकी आबादी है और उन्हें अपनी आबादी का ही पता नहीं है। यह पिछड़ों के साथ दलित आदिवासियों के साथ अन्याय है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश की न्यायपालिका में इस वर्ग के कितने लोग हैं, प्राइवेट कॉलेज और विश्वविद्यालय में इस वर्ग के कितने लोगों के हैं, यह किसी को नहीं पता। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो जातीय जनगणना कराएगी। इसके साथ ही आरक्षण की जो 50 प्रतिशत की सीमा की दीवार है, उसे भी गिरा दिया जाएगा।

इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम बड़े नेता पहुंचे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में विचारधारा की लड़ाई चल रही है, आरएसएस और भाजपा संविधान के खिलाफ हैं, इसे कमजोर और खत्म करना चाहते हैं। संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, इसमें हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच है। डॉ. अंबेडकर, महात्मा गांधी और हिंदुस्तान के महापुरुषों की आवाज इस संविधान में है।

‘वक्फ कानून’ में बदलाव कर मौजूदा सरकार ने देश को खतरे में डाला : प्रोफेसर सलीम इंजीनियर

इस रैली की अनुमति को लेकर काफी विवाद हुआ था। प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी थी। प्रशासन ने पहले 23 जनवरी को अनुमति जारी की थी और उसमें कार्यक्रम में घोषणा के दौरान कोई भी राजनीतिक व धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित रहने का जिक्र किया गया था। कांग्रेस की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई। परिणामस्वरूप प्रशासन की ओर से संशोधन पत्र जारी किया गया। इस पत्र में राजनीतिक भाषण की अनुमति दी गई और धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित किया गया था। महू की इस रैली में देश के विभिन्न हिस्सों के नेता पहुंचे, वहीं राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहुंचे थे।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *