सद्भावना सम्मेलन में सीएम योगी ने लिया हिस्सा, कहा – 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना लेकर चलता है सनातन

महाकुंभ नगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मानव उत्थान सेवा समिति के सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन में पहुंचकर सीएम योगी ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित किया।

सीएम योगी ने कहा कि सद्गुरु सतपाल महाराज के गुरुदेव एक सिद्ध योगी थे, उनकी साधना ने भारत के सनातन धर्म की पवित्र परंपरा से आगे बढ़कर मानव कल्याण का जो मार्ग प्रशस्त किया, उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए देश और दुनिया में सनातन धर्म के मूल्यों को पूरी मजबूती के साथ स्थापित करने का काम सतपाल महाराज इस सद्भावना सम्मेलन के माध्यम से कर रहे हैं। सनातन धर्म यह तेरा या मेरा का संकुचित भाव लेकर नहीं चलता, बल्कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना लेकर चलता है और उसी सद्भावना का संदेश पूरी मानवता को देने के लिए सनातन धर्म आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया में मानवता कराह रही है, तब सनातन धर्म विश्व मानवता को एक मार्ग दिखा सकता है और यह मार्ग इस सद्भावना सम्मेलन के माध्यम से, इस सम्मेलन में उपस्थित समुदाय और उपस्थित श्रद्धालुओं के माध्यम से मिल सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपने व्यस्त कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम योगी सद्भावना सम्मेलन में हिस्सा लेने गए। उन्होंने सद्भावना सम्मेलन के उद्देश्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही असली महाकुंभ है।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने यह भी बताया कि वह अपने आज के इस दौरे में एयरपोर्ट पहुंच गए थे, स्टेट प्लेन में बैठने जा रहे थे तभी उन्होंने सतपाल महाराज से बात की तो पता चला कि उनका कार्यक्रम अभी चल रहा है, जिसके बाद वह एयरपोर्ट से वापस लौट आए और इस सम्मेलन में उनके साथ शामिल हुए।

मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी जश्नप्रीत मुंबई से गिरफ्तार

सम्मेलन में सतपाल महाराज के अलावा मां अमृता रावत, विभु और सुयश महाराज भी मौजूद रहे। यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी उनके साथ थे।

इस अवसर पर सद्गुरु सतपाल महाराज ने दिव्य और भव्य महाकुंभ की व्यवस्था की सराहना करते हुए सीएम योगी का जिक्र किया और कहा कि संत जब राजनीति में होता है, तो राजनीति निष्काम और पवित्र हो जाती है।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *