पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, राहुल गांधी ने तय किए टिकट के मानदंड

चंडीगढ़.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली के इंदिरा भवन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से चुनावी तैयारियों, संगठन की स्थिति और संभावित उम्मीदवारों पर फीडबैक लिया गया।

राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में नेताओं की सिफारिश या गुटीय समीकरण के बजाय उम्मीदवार की साफ छवि, विश्वसनीयता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी। राहुल गांधी ने नेताओं से मतभेद भुलाकर एकजुटता से चुनाव लड़ने और संगठन मजबूत करने को कहा। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजय इंदर सिंगला और डा. राजकुमार ने भी हिस्सा लिया।

चन्नी और राजा वड़िंग बैठक में आमने-सामने बैठे नजर आए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज करने पर मंथन किया। पार्टी नवंबर में पहली सूची जारी करने की तैयारी में है
राहुल गांधी ने संभावित उम्मीदवारों पर नेताओं से राय ली। क्षेत्र में स्वीकार्यता, जनता के बीच विश्वसनीयता और जीत की मजबूत संभावना वाले नेताओं को प्राथमिकता देने के संकेत दिए गए।

प्रतीक गांधी की हिस्टोरिकल सीरीज ‘गांधी’ की टीम में शामिल हुए ए. आर. रहमान

संगरूर रैली से अभियान की शुरुआत
बैठक में चार नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ की तैयारियों की समीक्षा भी हुई। रैली के जरिये पार्टी पंजाब में चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेगी। चुनाव से पहले प्रदेश में तीन से चार बड़ी रैलियां करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस एकजुटता से चुनाव में उतरेगी: पायलट
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में जनता की अनदेखी को सामने रखेगी। उनके मुताबिक, प्रदेश में नशे और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पटरी से उतर चुकी है। कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में उतरेगी। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी चार नवंबर को इंसाफ रैली में हिस्सा लेने पंजाब पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वहीं से पंजाब की जनता अपना जनादेश पेश कर देगी। चुनावों को लेकर कांग्रेस एकजुट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *