विभिन्न न्यायालयों में लंबित 3 वादों में कराया गया सुलह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी 13ता०बोकारो। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में न्याय सदन बोकारो एवं अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में मन का मिलन पखवारा कार्यक्रम के तहत विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 29 वादों में से 3 वादों में दोनों पक्षकार उपस्थित हुए। इनमें से GR. Case No.- 824 / 2013 को मौसमी देवी एवं विकाश दास के द्वारा सुलह किया गया। साथ ही CP Case No. 749/2018 में सूचक राखी कुमारी बनाम् विकाश कुमार मिश्रा के वाद को एंव GR Case No.- 1668 / 2017 में करूणा कुमारी बनाम अजय राठोर, मिलन राठोर, छोटू राठोर के मामलों को सुलह किया गया। साथ ही कुटुम्ब न्यायालय से संबधित मामलों के निपटारे के लिए दिनांक 12 से 16 तक चल रहे पाँच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान मे आज दिनांक 13.06.2023 को 18 वाद रखे गये थे जिसमें कुटुम्ब न्यायालय में लंबित देवकी देवी बनाम जितेन्द्र कुमार महतो के वाद संख्या OMC -105 / 2023 का सफलता पूर्वक निपटारा किया गया। उक्त बात की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के सचिव सुश्री नीभा रंजना लकड़ा के द्वारा दी गई।

सहकारिता मंत्रालय के द्वारा सहारा निवेशको की भुगतान की हो चुकी है शुरुआत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *