गुजरात : कैंसर से भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी का निधन

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। हर साल चार फरवरी के दिन ‘कैंसर दिवस’ मनाया जाता है। इसी बीच, गुजरात के भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी का मंगलवार को 57 साल की उम्र में कैंसर से निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर पर गुजरात भाजपा के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

करसनभाई सोलंकी के निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दुख जताया है।

उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “कडी विधान सभा के भारतीय जनता पार्टी विधायक करसन भाई सोलंकी के निधन पर शोक। वह अपने सरल एवं सौम्य स्वभाव तथा सरल व्यवहार के लिए सदैव याद किए जाएंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार और समर्थकों को यह दर्द सहने की शक्ति दे। ‘ओम शांति।”

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी भाजपा विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन पर दुख जताया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर इस संबंध में पोस्ट कर कहा, “कडी विधायक श्री करसनभाई सोलंकी के दुखद निधन से दुखी होकर, मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। उनके द्वारा की गई सेवाएं सदैव याद रहेंगी। ओम शांति!

गुजरात भाजपा ने भी शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, “अपने सरल एवं सौम्य स्वभाव एवं सरल व्यवहार के लिए जाने जाने वाले कडुना विधान सभा के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय करसनभाई सोलंकी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। ओम शांति।”

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर लेंगी सुरक्षा शपथ

बता दें कि हर साल चार फरवरी को लोगों को जागरूक करने के लिए कैंसर दिवस मनाया जाता है।

इस दिन लोगों को कैंसर की बीमारी को लेकर जागरूक किया जाता है। इस दिन लोगों को कैंसर की बीमारी के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है, ताकि अगर उन्हें इसे लेकर किसी भी प्रकार का लक्षण दिखें, तो वो तुरंत संबंधित डॉक्टर से संपर्क कर सकें।

–आईएएनएस

एसएचके/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *