गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को समर्थन देने के लिए जनता-जनार्दन का आभार : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। गुजरात में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 नगर पालिकाओं में से 60 पर जीत का परचम लहराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।

नगर निकाय चुनावों में इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा खेमें में खुशी का माहौल है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “गुजरात का भाजपा से रिश्ता न सिर्फ अटूट है, बल्कि उसमें लगातार और मजबूती आ रही है। राज्य में हुए निकाय चुनाव में भाजपा को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात के जनता-जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह विकास की राजनीति की एक और बड़ी जीत है। इससे हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं, जिनके अथक परिश्रम और प्रयासों से यह शानदार विजय मिली है।”

गुजरात में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 नगर पालिकाओं में से 60 में पूर्ण बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को केवल एक नगरपालिका में जीत मिली है, जबकि समाजवादी पार्टी ने दो नगरपालिकाओं पर कब्जा किया है। चुनाव परिणामों में तीन नगरपालिकाओं में टाई की स्थिति बनी रही। एक नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की, जबकि एक अन्य नगरपालिका में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हो पाया।

नगर निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात भाजपा मुख्यालय कमलम में भव्य जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल समेत तमाम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

झारखंड चुनाव में हमारी तैयारी पूरी, भाजपा को जवाब देगा गठबंधन : गुलाम अहमद मीर

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *