मैं महाकुंभ में 1 महीना 20 दिन रहा, किसी ने नहीं की कोई शिकायत : भाजपा सांसद साक्षी महाराज

उन्नाव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य और दिव्य महाकुंभ का समापन महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आख‍िरी स्‍नान के साथ बुधवार को हो गया। महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं ने योगी सरकार की व्यवस्था को सराहा। लेकिन, विपक्ष ने सवाल भी खड़े किए।

विपक्ष के बयानों पर भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि मैं महाकुंभ में 1 महीना 20 दिन रहा। किसी भी श्रद्धालु ने मेरे पास आकर शिकायत नहीं की। जो पैदल चलकर भी पहुंच रहे थे, वह भी कह रहे थे कि बहुत अच्छे से आए। महाकुंभ के समापन पर उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 महापर्व ने भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में इतिहास रच दिया है। अब तक लगभग 67 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है, जो विश्व स्तर पर और भारत में एक अभूतपूर्व घटना है। कुल मिलाकर, इस कुंभ महापर्व ने एकता का संदेश दिया है। देश एकता के रास्ते पर चल पड़ा है। सभी वर्ग के लोग इसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश में 65 साल तक तुष्टिकरण की राजनीति होती रही है। मुसलमानों को डराया गया। लेकिन, पीएम मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ काम कर पूरे देश में प्रेम का माहौल बनाया। इस पर महाकुंभ का आयोजन सोने पर सुहागा जैसा हो गया। महाकुंभ में जो नहीं आ पाए, वह पछतावा कर रहे हैं। इतनी तादाद में लोगों द्वारा यहां पर स्नान करना अपना अलग महत्व रखता है।

महाकुंभ पर अखिलेश यादव के बयानों पर भाजपा सांसद ने कहा कि विरोधियों को भगवान सद्बुद्धि दे। अब अखिलेश यादव के लिए क्या कहा जाए। उनकी सरकार भी यूपी में थी। वह चाहते तो भव्य महाकुंभ का आयोजन कर सकते थे। लेकिन, जब प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ। यहां पर देश के सभी सनातनी एकजुट हुए तो विरोधियों की जमीन खिसकने लगी है।

बांग्लादेश मुद्दे पर बोले सीएम धामी, कहा- कैंडल मार्च निकालने वाली टोली गायब है

दिल्ली में भाजपा की सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आपदा को बाहर का रास्ता दिखाया। भाजपा ने जो वादे दिल्ली की जनता से किए हैं, वे वादे एक-एक कर पूरे किए जाएंगे।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *