एफएमजी परीक्षा पास कर प्रीति शाक्य ने सोनभद्र का नाम रोशन की

Media House सोनभद्र। विकास नगर कॉलोनी राबर्ट्सगंज के रहने वाली प्रीति शाक्य ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम ( FMGE) की परीक्षा पास कर चिकित्सा जगत में कदम रख कर जनपद का नाम रोशन की है।
प्रीति शाक्य विकास नगर रॉबर्ट्सगंज के विकाश शाक्य एडवोकेट की छोटी पुत्री है। प्रीति शाक्य ने रूस के कज़ान स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से वर्ष 2022 में एमबीबीएस 6 वर्ष का पाठ्यक्रम पूर्ण कर स्वदेश आई थी और एफएमजी के परीक्षाओं में लगातार चार बार बैठी हमेशा एक या दो नंबरों से परीक्षा परिणाम प्रभावित होता रहा था परंतु इस बार कुल 165 नंबर के स्कोर कार्ड हासिल कर एफएमजी के परीक्षा में सफलता हासिल कर सोनभद्र का नाम रोशन की है।
विकाश शाक्य मूल रूप से विंधमगंज के रहने वाले हैं इन्होंने रावटसगंज में वकालत करते हुए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाया विकाश शाक्य के दो पुत्री और दो पुत्र हैं बड़ी पुत्री आर्किटेक्चर छोटी पुत्री डॉक्टर बन गई है बड़ा पुत्र एग्रीकल्चर में पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं और छोटा पुत्र दून लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूर्ण कर ज्यूडिशल सर्विस की तैयारी में है। विकाश शाक्य ने छोटी पुत्री प्रीति शाक्य की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए बेटियों को पढ़ने पर जोर दिया है।










