क्राफ्ट इंडिया एक्सपो मेला में देशभर के 60 स्टॉल्स लोगो को कर रही आकर्षित

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : बोकारो के सेक्टर 4 स्थित ओपन ग्राउंड मैदान में, सुजुकी शोरूम के सामने, क्राफ्ट इंडिया शॉपिंग एक्सपो का शानदार शुभारंभ हुआ। जानकारी देते हुए प्रबंधक मिराज अंसारी नें बताया की इस मेले में देशभर के विभिन्न राज्यों के उत्पादों की व्यापक प्रदर्शनी की गई है, जिसमें खादी भंडार विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। खादी के कुर्ते, खादी शर्ट, कुर्ता-पायजामा और अन्य कपड़ों की बिक्री जोरों पर है। इसके अलावा, राजस्थानी अचार, भदोही के कारपेट, जूट बैग, ऑल-इन-वन स्टॉल, और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं लोगों को खूब लुभा रही हैं। मेले में फैशन ज्वेलरी, सिल्क कॉटन साड़ियां, ड्रेस मटेरियल, घर सज्जा के सामान, लखनवी चिकन दुपट्टा, और अन्य विविध उत्पाद उपलब्ध हैं।देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 60 स्टॉल इस मेले में भाग ले रहे हैं, जहाँ कश्मीर से कन्याकुमारी तक के उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं। खाने-पीने के शौकीनों के लिए गुजरात के प्रसिद्ध नमकीन और विभिन्न प्रकार के चटपटे अचार भी मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं। यह एक्सपो स्थानीय लोगों के लिए खरीदारी और संस्कृति के संगम का एक अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है।मौक़े पर जुबेर शेख, अंकित चौरसिया, इश्तियाक आदि मौजूद थे।










