आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर द्वारा सलखन फासिल्स पार्क का किया गया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा आज जनपद सोनभद्र के फासिल्स पार्क सलखन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल्य धरोहर के रूप में फासिल्स पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन के दृष्टि से पर्यटको के लिए बेहतर ढंग से विकसित करके पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। फासिल्स पार्क को विकसित करने के लिए बेहतर तरीके से कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री बी0 एन0 सिंह ने बताया की फासिल्स पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड़ की धनराशि की मांग की गयी है। जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाये जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के ईतिहास को जान सकेगें और उसे देखने हेतु जनपद में आयेंगें। इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे ) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र के जिला टोली की बैठक चोपन में हुआ संम्पन्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *