रेस्क्यू अभियान के दौरान शव बरामद

मीडिया हाउस सोनभद्र – थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत सोन नदी में नहाते समय संदीप पुत्र रविन्द्र, उम्र लगभग 19 वर्ष, बोल बम पुत्र लोदी, उम्र लगभग 15 वर्ष तथा दीपक पुत्र भगवान दास, उम्र लगभग 09 वर्ष, निवासीगण ग्राम मीतापुर, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, नदी में डूब गए थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ कराया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम तथा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान संदीप पुत्र रविन्द्र एवं दीपक पुत्र भगवान दास के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीसरे युवक बोल बम पुत्र लोदी की तलाश हेतु अभियान निरन्तर जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी ओबरा, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक चोपन सहित पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद रहकर खोजबीन एवं राहत कार्य में जुटी हुई है।










