100 दिन में दिल्ली बदलती हुई दिखाई देगी : पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जो दिल्ली के लोगों से वादे किए वह पूरे जरूर होंगे। उन्होंने कहा है कि 100 दिन में दिल्ली बदलती हुई नजर आएगी। स्वास्थ्य मंत्री रविवार को विकासपुरी में थे। यहां उन्होंने मंदिर शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “आज मां सर्वेश्वरी की असीम अनुकंपा से कर्म भूमि शक्ति मंच द्वारा निर्मांणाधीन मां दुर्गा के इस मंदिर का कार्य मेरी स्व. माताजी सीता सिंह की प्रेरणा से स्व. बाबू राज मोहन सिंह (पूर्व अतिरिक्त आयुक्त, दिल्ली) के सुपुत्र बाबू मनोज कुमार सिंह (अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, भारत) के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है। इस मंदिर की शिलापट स्थापना करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ। मां दुर्गा की कृपा से यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाज में शांति और समृद्धि का भी मार्गदर्शन करेगा।”

दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मंदिर बन रहा है तो मन को बहुत सुकून मिल रहा है। क्योंकि, यह हम सभी का सपना था।

दिल्ली सरकार के बजट पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए थे, वह पूरे जरूर होंगे। दूसरी और दिल्ली 100 दिन में बदलने वाली है। दिल्ली के लोग राजधानी को बदलते हुए दिखाई देंगे।

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने की मुसलमानों से नए साल का जश्न न मनाने की अपील

बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लगातार भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रही है। दोनों पार्टी भाजपा को उन वादों की याद दिला रहे हैं जो दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजप के शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया था। इसमें महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा भी शामिल है।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *