इजराइल ने फिलिस्तीनियों के गाजा से स्वेच्‍छा से क‍िसी अन्‍य देश में जाने को मदद के लिए बनाई संस्‍था

यरूशलेम, 23 मार्च (आईएएनएस)। इजराइल ने गाजा से फिलिस्तीनियों के “स्वैच्छिक स्थानांतरण” के लिए एक नए निदेशालय की स्थापना को मंजूरी दी है। यह निदेशालय गाजा में उन निवासियों के स्थानांतरण की निगरानी करेगा, जो अन्य देशों में जाने की इच्छा रखते हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह निदेशालय गाजा के निवासियों को सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य देशों तक भेजने के लिए जरूरी कदम उठाएगा। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि किस देश ने शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए सहमति दी है, लेकिन यह बताया गया कि अफ्रीका, मध्य पूर्व और एशिया के कुछ देशों से इस बारे में बातचीत की जा रही है।

यह योजना गाजा के उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो अपने घरों से बाहर जाने का इच्छुक हैं। मंत्रालय के मुताबिक, गाजा के कुछ क्षेत्रों में पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए निरीक्षण बिंदु बनाए जाएंगे, और इन लोगों के गंतव्य देशों तक यात्रा करने के लिए ज़मीनी, समुद्री और हवाई रास्तों की सुव‍िधा प्रदान की जाएगी।

इस निदेशालय की घोषणा इज़राइल के रक्षा मंत्री कैट्ज़ ने की। उन्होंने कहा कि यह पहल अमेरिकी राष्ट्रपति के दृष्टिकोण को लागू करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई गाजा का निवासी स्वेच्छा से किसी तीसरे देश में जाना चाहता है, तो उसे ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी।

यह निर्णय तब लिया गया है, जब इजराइली सेना ने गाजा में फिर से हमले तेज कर दिए हैं, जिससे दो महीने का युद्ध विराम समाप्त हो गया है। इजराइली हमलों के कारण हजारों फिलिस्तीनी लोग फिर से विस्थापित हो गए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद से जारी युद्ध ने गाजा को तबाह कर दिया है और अब तक 50,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

भीषण गर्मी के बीच गुड न्यूज, जल्द दस्तक देगा मॉनसून; कई राज्यों में आज बरसेंगे बादल

–आईएएनएस

पीएसएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *