मॉक ड्रिल में जवानों को आपातकाल से निपटने को सिखाया गया गुर

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी बोकारो : पुलिस केन्द्र, बोकारो में पुलिस अधीक्षक, बोकारो की उपस्थिति में आगामी बकरीद पर्व को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके इस हेतु सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर), परिचारी प्रवर-1, परिचारी प्रवर-2, एवं जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी तथा जवान सम्मिलित रहे। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस के जवानों को किसी भी आपातकाल से निपटने की ट्रेनिंग दी गई, साथ ही जवानों को दंगा विरोधी हालात पर काबू करने के भी गुर सिखाये गये।

बोकारो में 7 को 10 केंद्रों पर 5100 अभ्यर्थी देंगे सीटीईटी की परीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *