अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन।

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन एसीसी सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में अदानी सीमेंट सलाईबनवा में संपन्न हुआ।

एसीसी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान के तहत आज कर्मचारियों ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हम लोगों का प्रयास है कि आगे आने वाले समय में इससे भी बड़ा ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया जाएगा, ताकि इस ब्लड डोनेट कैंप का लाभ लोगों को मिल सके।

डीपी गौतम एचआर हेड ने कहा कि ब्लड डोनेट कैंप का मुख्य उद्देश्य अदानी डे सेलिब्रेशन के तहत सामाजिक सेवा को बढ़ावा देना है। जिसके तहत शिविर में लगभग 50 से अधिक अदानी सीमेंट के कर्मचारियों, कामगारों, नागरिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी एवं डीपी गौतम एचआर हेड द्वारा मेडिकल कार्य में लगे डॉक्टरों एवं कर्मचारीयों के सम्मानित किया एवं ब्लड डोनेट करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

उक्त पर अदानी फाऊंडेशन के साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे, सिविल हेड गौरव शर्मा, सुरक्षा प्रमुख आर.पी.सिंह, मैकेनिकल हेड हरि ओम पांडेय, राजीव रंजन सिंह कंस्ट्रक्शन हेड, डॉ प्रकाश कुमार, वीरेंद्र बर्मन, डा ए के गुप्ता (रौनियार), डॉ ए के शर्मा, स्वशाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र ब्लड बैंक के प्रभारी डा अशोक कुमार, डॉ शुभम जैसवाल, डॉ रविन्द्र प्रसाद, दिनेश मोदनवाल, अखिलेश सिंह, उमेश यादव, सतोष कुमार सिंह एल.टी, सुरजीत एल.ए, अनिल वार्ड ब्वॉय आदि लोग उपस्थित रहे।

एसबीए चुनाव: अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 6 प्रत्याशियों ने लिया पर्चा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *