राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 35 करोड़ से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गई प्रदान

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जन जाति मद के तहत कुल रु0 5252.69 लाख (रुपया 35 करोड़ 52 लाख 69हजार )की धनराशि अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना अंतर्गत 60 प्रतिशत केंद्रांश एवं उसके सापेक्ष 40 प्रतिशत राज्यांश की व्यवस्था है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये हैं कि शासनादेश में दिए गए दिशा -निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धनराशि के आहरण एवं व्यय के संबंध में मितव्ययिता संबंधी समय-समय पर निर्गत शासनादेशों एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

महाकुम्भ में मंत्रिमंडल की बैठक, योगी ने दी 'महासौगात' यूपी बनेगा एयरोस्पेस का महारथी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *