राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यो की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी प्रयागराज-राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश दयाशंकर मिश्र ‘दयालु अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद पार्क में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात सर्किट हाउस के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यो की समीक्षा बैठक की l बैठक में मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं l उन्होंने निर्माण संबंधी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने होमियोपैथी कॉलेज में स्मार्ट क्लास बनाए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं l

मंत्री ने चिकित्सालयों के लिए आवश्यक जमीन को जिला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध कराने जाने एवं उपलब्ध जमीन जो कि अभी तक विभाग के नाम नहीं हुयी है, उसके नामांतरण की कार्यवाही शीघ्रता से कराए जाने के लिए कहा है l मंत्री ने होमियोपैथी कॉलेज में कक्षाओं के संचालन में यदि पर्याप्त शिक्षकों की उपलब्धता नहीं हैं तो रिक्त पदों पर जब तक स्थायी नियुक्ति हेतु प्रक्रिया चल रही हैं तब तक संविदा पर कार्यरत शिक्षकों के अनुबंध को बढ़ा दिया जाए और आवश्यकतानुसार अन्य शिक्षको को भी संविदा पर नियुक्ति करने के लिए कहा है। उन्होंने संस्थानों में उपलब्ध सभी संसाधनों का शत प्रतिशत उपयोग करते हुए उन्हें और बढ़ाए जाने के लिए प्रयास किए जाने के लिए कहा है l मंत्री ने खाद्य सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी कावड़ मार्गों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबंध किए जाने के लिए कहा है l मंत्री ने बैठक में उपस्थित ड्रग्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों से नकली दवाओ के विक्रय पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं l उन्होंने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार एवं अनुचित प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है l उन्होने सभी अधिकारियों को उपलब्ध संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग करने एवं पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य करने के लिए कहा है l इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे l

जल जीवन मिशन, 2027 तक एक भी गांव या घर बिना नल कनेक्शन के नहीं होगा- जलशक्ति मंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *