जागेश्वर बिहार के गरहवा टोला में उप प्रमुख ने डीप बोरिंग का उद्घाटन किया 

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी ललपनिया : गोमिया प्रखंड के जागेश्वर बिहार के गरहवा टोला में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद तथा गोमिया के उप प्रमुख अनिल कुमार महतो ने स्वचालित डीप बोरिंग का उद्घाटन कर ग्राम वासियों को समर्पित किया। उल्लेखनीय है कि गरहवा टोला में पुर्व से स्थापित जल स्रोत दो वर्ष पूर्व समाप्त हो गया था, परिणाम स्वरूप पिछले दो वर्ष से ग्राम वासियों जल संकट से परेशान थे । गांववासियों ने झारखंड आंदोलनकारी श्री महमूद से संपर्क किया। श्री महमूद के पहल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया ने त्वारित कार्रवाई करते हुए स्वचालित डीप बोरिंग का निर्माण करवाया। पिंकी देवी, कुंती देवी इत्यादि ग्रामीणों ने बतलाया कि स्वचालित डीप बोरिंग की व्यवस्था हो जाने से परेशानी दूर हो गई है और गांववासी राहत के सांस लिए हैं। इस अवसर पर किसान सभा की संयोजक देवानंद प्रजापति, दशाई रविदास, बंधन महतो, महिला नेत्री शाहजहां खातून, तालो देवी, रेखा देवी, कमालुद्दीन, रमेश मांझी, मुकुंद साव, इत्यादि उपस्थित थे।

सशक्त समाज के लिए दिव्यांगता के प्रति जागरुकता जरूरी-विश्व हिन्दू परिषद झारखंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *