शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का निर्णय शिक्षा जगत के लिए मील का पत्थर – उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी लखनऊ-शिक्षक दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की ऐतिहासिक घोषणा की। इस निर्णय से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, सहायता प्राप्त विद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षक ही नहीं बल्कि शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइए तक को लाभ मिलेगा। यह सुविधा लगभग नौ लाख शिक्षक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगी और आकस्मिक परिस्थिति में उन्हें राहत देगी।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शिक्षक जगत की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जहां उनका यह निर्णय शिक्षा उनकी मानवीय संवेदनाओं को दर्शाता है वहीं शिक्षा जगत के लिए मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनके योगदान के प्रति सरकार की सच्ची कृतज्ञता है। यह सुविधा न केवल शिक्षकों के परिवारों को सुरक्षा प्रदान करेगी बल्कि शिक्षा व्यवस्था में उत्साह और विश्वास का नया संचार भी करेगी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी आमजन के लिए उपयोगी–अजय अग्रवाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *