मध्य विद्यालय साड़म में छात्रों से मजदूरी कराने का आरोप

मीडिया हाउस न्युज एजेंसी गोमिया : बोकारो जिला कांग्रेस पार्टी के महासचिव रामकिशुन रविदास ने बुधवार को बोकारो उपायुक्त के नाम अपर समाहर्ता बोकारो को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के मध्य विद्यालय साड़म (बांग्ला) में 15 वें वित्त आयोग के मद से विद्यालय के मुख्य गेट का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें योजना के लाभुक समिति का अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक (सचिव) बृजेश कुमार के मिली भगत से निर्माण कार्य मजदूरों से नहीं कराकर विद्यालय के ही छात्रों से कराया जा रहा है। अपनी निजी फायदे के लिए सरकारी नियमो को ताक पर रखकर छात्रों से मजदूरो का कार्य कराया जा रहा है। निर्माणाधीन विद्यालय के गेट के ऊपर चढ़कर छात्र कार्य कर रहे हैं, जबकि इसके काफी नजदीक से बिजली का तार भी गुजरा है। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानाध्यापक विद्यालय में पारा शिक्षकों को धौंस दिखाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता बोकारो ने जांच के उपरांत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

एआईआरएफ के पहल पर, ट्रैक मेंटेनर्स को विभाग परिवर्तन के लिए फिर मिला अवसर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *