विस्फोट की घटना-गृह मंत्री ने हर एक दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए

Media House नई दिल्ली-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार विस्फोट की घटना पर आज नई दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की। पहली बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, NIA के महानिदेशक और दिल्ली पुलिस कमिश्नर उपस्थित थे। जम्मू-कमिश्नर के पुलिस महानिदेशक वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। दूसरी बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (NSG) के महानिदेशक, NIA के महानिदेशक, फोरेंसिक साइंस सर्विस (DFSS) के निदेशक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के प्रधान निदेशक व निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली कार ब्लास्ट के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कीं। अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार हर एक दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति हमारी एजेंसियों के कहर का सामना करेगा।

रेस्टोरेंट खोलने को अर्पिता शर्मा ने बताया जुनून, कहा- ‘मुझे पसंद है स्वाद शेयर करना’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *