सैनिक के आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से किया लाभान्वित-जिलाधिकारी

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्ष्ता में आज कलेक्ट्रेट सभागार की सैनिक बन्धु बैठक की गयी बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा भाग लिया गया। बैठक कें प्रारम्भ में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत युवा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को प्रशिक्षण एवं योजना में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही अवगत कराया कि इस योजना के अन्तर्गत रोजगार हेतु 05 लाख तक लोन बिना गारन्टी/ब्याज के स्वरोजगार के अवसर प्राप्त है। बैठक में पूर्व सैनिकों की भूमि विवाद, नाली की समस्या, खेत का सीमांकन, रास्ते की समस्या, विद्युत आपूर्ति हेतु नया ट्रांसफार्मर लगवाने/विद्युत पोल की समस्या इत्यादि गम्भीरतापूर्वक सुने और निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी/सदस्य-सचिव कैप्टन (नौ सेना) आशुतोष चौधरी (अ०प्रा०) ने पुर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाएं जैसे निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, पुत्री विवाह अनुदान, युवा रोजगार योजना एवं पूर्व सैनिकों को पेंशन अकाउण्ट को डी.एस.पी. अकाउण्ट में परिवर्तित करने हेतु अवगत कराय बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

सोनभद्र-जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *