सोनभद्र-जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”-

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- जनपद सोनभद्र के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना ओबरा, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज, क्षेत्राधिकारी पिपरी द्वारा थाना अनपरा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अन्य समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण द्वारा भी अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस आयोजित किया गया।

समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

जनपद में पूर्व एवं आज के दिन प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित कुल 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 123 प्रार्थना पत्रों में से 56 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार कुल 138 प्रार्थना पत्रों में से 63 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हमारा नेता बूथ अध्यक्ष ही होता है बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। धर्मवीर तिवारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *