अडानी फाउंडेशन द्वारा तेलगुड़वा गाँव मे वृहद चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी सोनभद्र-अडानी फाउंडेशन सलाईबनवा द्वारा कोटा पंचायत के तेलगुड़वा गाँव मे वृहद चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन अडानी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में कोटा पंचायत के तेलगुड़वा गाँव में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ पर महिला रोग, सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग और हड्डी रोग के कुल 335 लोगों की जांच कर दवा का वितरण किया गया, इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के साइट सी.एस.आर. हेड मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है।
इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के कम्युनिटी वालेंटियर सत्यम एवं राहुल कुमार, डाॅक्टर अरुण चौबे, डाक्टर एकता,डाक्टर आकाश, डाक्टर कमलेश,बसंत,सुरेश यादव, विरेंद्र राव,गाँव की आशा, आंगनबाड़ी और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

मंत्री ने गुरमुरा में स्थापित प्रधान मंत्री अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *