125 दिन मिलेगा रोजगार, वीबी-जी राम जी योजना पर दी जानकारी

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी सोनभद्र- रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में शुक्रवार को चौपाल लगाया गया। चौपाल में वीबी जी राम जी योजना के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उसके निस्तारण केे लिए संबंधितों को निर्देशित किए। इसके बाद डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया गया।

जिला प्रशासन की तरफ से हर शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए चौपाल लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ के पंचायत भवन परिसर में चौपाल लगा। 150 से अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के बीच साझा किया। चौपाल में डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित मनरेगा योजना को बदल दिया गया है। इसके स्थान पर विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारण्टी मिशन (वीबी जी राम जी) योजना हो गई है। मनरेगा के तहत पहले श्रमिकों को एक साल में 100 दिन ही काम मिलता था। इस नई योजना में अब श्रमिकों को 125 दिन काम मिलेगा। प्रधानपति अनूप तिवारी ने बताया कि इस कानून में कार्य के दिनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही साथ श्रमिकों के अधिकारों को भी पहले से कही अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया गया है। इस नये अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। एडीओ एजी मो.इबराम ने कृषि योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ लालजी शुक्ला, ग्राम प्रधान नीलम तिवारी कृषि विभाग की नेहारानी, एपीओ विनय मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी श्वेता गुप्ता, लेखपाल उमाशंकर वैसवार, हरिप्रसाद, राजबली चौबे, कौशल्या, धर्मावत, किसुन, राजेश, संदीप तिवारी, सिरंजू, रविन्द्र आदि रहे।

आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई-जिलाधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *