20 लाख का ट्रक व 17 लाख की भारी मात्रा में शराब बरामद

मीडिया हाउस न्यूज ऐजेन्सी सोनभद्र-पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 25.12.2025 को समय 15.10 बजे, मुखबिर की सूचना पर खाड़पाथर–हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही 260 पेटी में कुल 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत ₹17 लाख, ट्रक की कीमत लगभग ₹20 लाख तथा 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल व ₹250/- नकद जामा तलाशी से बरामद किया गया। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त के संबंध में थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0-254/2025, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त नवजोत सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब धीरज सिंह की है, जिसे आलू के बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। धीरज सिंह द्वारा ही उसे रास्ते के निर्देश मोबाइल फोन के माध्यम से दिए जाते थे। अभियुक्त पूर्व में भी कई बार इसी प्रकार शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार ले जा चुका है। शराब की सकुशल डिलीवरी पर उसे ₹30,000/- प्रति ट्रिप भुगतान किया जाता था। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान किया जाता था तथा गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। भुगतान गूगल पे अथवा डीजल पंप पर किया जाता था।

थाना समाधान दिवस-जनपद के समस्त थानों पर आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *